इंटरनेट क्या है? What is Internet

इंटरनेट क्या है? What is Internet


इंटरनेट एक Global (वैश्विक) network है, जो कि  computer, server, mobile और भी अन्य devices को जोड़ता है।

यह एक बहुत बड़ा संचार जाल है जिसमें सभी डिवाइस एक दूसरे से protocol पर आधारित तकनीक से जुड़ते हैं और डाटा शेयर करते हैं।

यह कई कंप्यूटरों को एक दूसरे के साथ, server के साथ और कई प्रकार के डिवाइस
(जैसे की routerswitch आदि) को physical cable के माध्यम से जोड़ता है।

इसके द्वारा दुनिया में कहीं से भी जानकारी प्राप्त करना, एक दूसरे से संवाद करना और भी बहुत कुछ
आसानी से कर सकते है।

आप यह सब कार्य इंटरनेट से जुड़के कर सकते है (इसके लिए आप कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन आदि
उपयोग कर सकते है)
जब कोई कहता है की यह online है, तो इसका मतलब की वह user इंटनेट का उपयोग कर रहा है।




इंटरनेट का इतिहास – History of Internet


आज हम जिस इंटरनेट का उपयोग कर रहें है। उसका निर्माण किसी एक व्यक्ति ने नहीं किया।
इसके विकास में विभिन्न लोगो का योगदान है।

Internet की शुरुआत 1960 दशक की दूसरी छमाही में हुई। इसका नाम ARPANET के नाम के साथ विकसित हुआ था।
29 अक्टूबर1969 को पहला सन्देश प्रसारित किया।


  • इंटरनेट का उपयोग करने के लिए browser का उपयोग किया जाता है।
    ब्राउज़ करने के कार्य को surfing के नाम से भी जाना जाता है।
  • यूजर दिए गए hyperlink पर जाकर website और web pages को browse करता है,
    जोकि एक address पर जाता है। उस address को URL कहा जाता है।
  • Search engine पर खोज करके आप इंटरनेट पर ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • इसमें files, video, pictures और song आदि download (प्राप्त करना) और upload (भेजना) करके शेयर कर सकते है।
  • Web page को देखने के लिए आप जिस कंप्यूटर का उपयोग कर रहे है।
    उसे Host कहा जाता और यह पेज server के द्वारा दिखाया जाता है।
  • Information को access करने के लिए इंटरनेट TCP/IP protocol का उपयोग करता है,
    और एक कंप्यूटर नेटवर्क को एक्सेस करने के लिए,
    modem, broadband, 3G, 4G, Wi-Fi या फिर ISP (Internet service provider) के माध्यम से जुड़ा होता है।



0 Comments